गोंडा में सातों सीटों के लिए RO और ARO नियुक्त:पेयजल, बिजली, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी गई, संभालेंगे जिम्मेदारी

Nov 04, 2026 - 11:20
0
गोंडा में सातों सीटों के लिए RO और ARO नियुक्त:पेयजल, बिजली, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी गई, संभालेंगे जिम्मेदारी
गोंडा में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार सुबह जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) नियुक्त किए हैं। सभी नामित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट को RO बनाया गया है। गोंडा सदर की जिम्मेदारी SDM सदर को सौंपी गई है। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय, कर्नलगंज में SDM कर्नलगंज और तरबगंज में SDM तरबगंज को RO नियुक्त किया गया है। वहीं, मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपर उपजिलाधिकारी प्रथम और संबंधित SDM को RO की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी तैनात किए गए हैं। इनके लिए संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया है। नामांकन से मतगणना तक संभालेंगे जिम्मेदारी RO नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया, प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन सहित मतदान और मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं के प्रभारी होंगे। वहीं, ARO नामांकन व्यवस्था, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, चुनाव सामग्री के वितरण और क्षेत्रीय स्तर की अन्य गतिविधियों में सहयोग करेंगे। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, रैंप और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी, ताकि चुनाव से पहले जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User