मिर्जापुर सनबीम स्कूल का वार्षिक उत्सव:पंचतत्व थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
मिर्जापुर में सनबीम स्कूल में वार्षिक उत्सव 'एनुअल पेरेंट्स नाइट 2026' का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'पंचतत्व' रखी गई थी, जिसमें पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के महत्व को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्ष मधोक (डायरेक्टर, DHK Eduserve Ltd.), सनबीम स्कूल हुरुआ की प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव, डायरेक्टर श्वेता आहूजा और अमन आहूजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सनबीम सनसिटी स्कूल एंड हॉस्टल की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह और सुरेश आहूजा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पंचतत्वों का महत्व बताया। प्रस्तुतियों में जल संरक्षण, वायु शुद्धि और पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया गया। रामचरितमानस की चौपाई 'क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंच रचित अति आधम शरीरा' के माध्यम से पांच तत्वों की अवधारणा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के विकास में सहायक होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)