जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की मौत:शाहजहांपुर की रेखा ने फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा

Nov 04, 2026 - 11:20
0
जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की मौत:शाहजहांपुर की रेखा ने फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र की 50 वर्षीय रेखा की मंगलवार शाम फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। रेखा गांव भुन्नी खेड़ा की रहने वाली थीं। वह रक्षपाल की पत्नी और तीन बेटों की मां थीं। गंभीर हालत में परिवार के लोग उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। बुधवार को परिजनों ने बताया कि रेखा मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके मुताबिक, दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी। मायके पक्ष के लोग भी बुधवार को मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि रेखा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी उनका उपचार भी चल रहा था, दवा खाने के बाद हालत बिगड़ी। वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और शव सौंपने की मांग की। रेखा के बेटे संतोष ने बताया कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं रहती थी और उनका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User