चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:झांसी के खजरा बुजुर्ग गांव में मिला शव, बहन के घर आया था युवक
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खजरा बुजुर्ग गांव में चार दिन से लापता 51 वर्षीय अजय गोस्वामी का शव कुएं में मिला। वह अपनी बहन के घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जालौन जिले के कालपी के औरैया रोड निवासी अजय गोस्वामी, कुंजीलाल के बेटे थे। वह करीब 20 दिन पहले अपनी बहन क्रांति गोस्वामी के घर आए थे। चार दिन पहले शाम को अजय खेत से करीब एक किलोमीटर दूर गांव में सामान लेने निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो बहन और बहनोई ने उनकी तलाश की। उनका पता नहीं चला। पिता के लापता होने की खबर सुनकर बेटा योगेश गोस्वामी भी उन्हें ढूंढने बुआ के घर पहुंचा था। आज सुबह गांव के कुछ लोग कुएं के पास गए तो उन्हें पानी में शव दिखाई दिया। शोर सुनकर अजय की बहन, बहनोई और बेटा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अजय गोस्वामी के रूप में की। बबीना थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)