गोंडा में वकील की खड़ी कार में लगी आग:अगला हिस्सा जलकर राख, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
गोंडा के करनैलगंज ब्लॉक गेट के बगल शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खड़ी एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। कचहरी से पहुंचे कार मालिक वकील रमा रमन तिवारी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो शुक्रवार रात करीब 9 बजे सामने आया। इसमें कार का अगला हिस्सा आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी वकील रमा रमन तिवारी किसी काम से कचहरी आए थे। उन्होंने अपनी ऑल्टो कार ब्लॉक गेट के बगल खड़ी की थी। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग समय रहते बुझा ली गई। गनीमत रही कि आग की लपटें पास स्थित ब्लॉक परिसर और मोटरसाइकिल एजेंसी तक नहीं पहुंचीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी और जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने बताया कि ब्लॉक गेट के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं, करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि ब्लॉक के बगल खड़ी कार में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा ली गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)