AMU यूनियन गर्ल्स स्कूल की 34 सोलर पैनल चोरी:अलीगढ़ में 1000 मीटर केबल भी काट ले गए चोर, FIR
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के यूनियन गर्ल्स स्कूल की छत पर लगे सोलर पावर प्लांट को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर छत से 34 सोलर पैनल, करीब 1000 मीटर डीसी केबल और 120 एमसी-4 कनेक्टर चोरी कर ले गए। चोरों ने सोलर पैनलों की डीसी केबल जड़ से काट दी, जिससे पैनल भी बेकार हो गए। मामले में कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई है। 52 किलोवाट का लगा था प्लांट यूनियन गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग की छत पर करीब 52 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगा हुआ है। इसकी देखरेख और संचालन से जुड़ी कंपनी के कर्मचारी अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 रात में अज्ञात चोरों ने प्लांट को निशाना बनाया। चोर 34 सोलर पैनल और उनसे जुड़ी करीब 1000 मीटर डीसी केबल काटकर ले गए। इसके अलावा 120 एमसी-4 कनेक्टर भी चोरी कर लिए। केबल काटकर पैनल भी किए बेकार तहरीर के मुताबिक चोरों ने सोलर पैनलों की डीसी केबल जड़ से काट दी। इससे पैनल भी काम के नहीं रहे। चोरी की इस वारदात से सोलर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। कंपनी कर्मचारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक मनीष कुमार को जांच सौंपी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)