गोरखपुर एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू:निदेशक संजय कुमार ने दिलाई ईमानदारी की शपथ, 1 नवंबर तक चलेगा अभियान
गोरखपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से यह अभियान 1 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस साल अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में ईमानदारी बढ़ाना और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है। अभियान की शुरुआत पर गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों को सतर्कता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने काम में ईमानदारी और निष्पक्षता बनाए रखने के साथ भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया। गड़बड़ियों को रोकने के लिए व्यवस्था सुधारने पर जोर कार्यक्रम में कहा गया कि सतर्कता का मतलब केवल भ्रष्टाचार पकड़ना नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाना भी है, जिससे गड़बड़ियों को पहले ही रोका जा सके। इसके लिए नियमों का पालन, कामकाज में पारदर्शिता और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। इससे सरकारी कामकाज में अनियमितताओं की आशंका कम की जा सकती है। ईमानदारी से मजबूत होगा लोगों का भरोसा केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। यह अभियान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत से भी जुड़ा है। इस साल की थीम का संदेश है कि ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के आधार पर ही बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है। पूरे सप्ताह चलेंगी जागरूकता गतिविधियां गोरखपुर एयरपोर्ट पर सप्ताहभर अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की रोकथाम, नैतिक मूल्यों और सुशासन के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि भ्रष्टाचार रोकना किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए हर अधिकारी और कर्मचारी को अपनी भूमिका निभानी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)