पीलीभीत तिहरे हत्याकांड का नया वीडियो आया सामने:मारपीट और फायरिंग की आ रहीं आवाजें, अब तक 18 गिरफ्तार

Oct 26, 2026 - 22:24
0
पीलीभीत तिहरे हत्याकांड का नया वीडियो आया सामने:मारपीट और फायरिंग की आ रहीं आवाजें, अब तक 18 गिरफ्तार
पीलीभीत के अमरिया में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोमवार शाम सामने आए इस वीडियो में दो पक्षों के बीच मारपीट दिख रही है। इसके आखिर में दो फायरिंग की आवाजें भी सुनाई देती हैं। यह हत्याकांड रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ था। गोलीबारी में अंकित गुप्ता (26), मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव (19) की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User