सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग मचाने वाले 19 लोग गिरफ्तार:दक्षिण टोला पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने पुलिस एक्ट के तहत की कार्रवाई
मऊ पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हंगामा करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को दक्षिण टोला पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी पर पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका मकसद शराब की दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर रोक लगाना है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को परेशानी से बचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। पकड़े गए सभी लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
मऊ पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक जगहों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में सख्ती का संदेश गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)