UPESSC प्रयागराज में प्राचार्य भर्ती के इंटरव्यू कल से:111 पदों पर एडेड महाविद्यालयों में होगा चयन, 4 दिन चलेंगे इंटरव्यू

Oct 26, 2026 - 21:18
0
UPESSC प्रयागराज में प्राचार्य भर्ती के इंटरव्यू कल से:111 पदों पर एडेड महाविद्यालयों में होगा चयन, 4 दिन चलेंगे इंटरव्यू
प्रयागराज में 27 अक्टूबर से प्रचार्य के 111 पदों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) शुरू हो रहे हैं। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती होनी है। यह इंटरव्यू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से होगा। पहले यह इंटरव्यू 27 से 30 अक्टूबर तक चार दिन प्रस्तावित था, लेकिन बीच में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा 29 अक्टूबर को 'करवा चौथ' का अवकाश दिए जाने को लेकर आपत्ति और अनुरोध किया गया था। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है। अब यह साक्षात्कार 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर को कराया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन 96 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। तेजी से पूरी हो रही है भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को बेहद तेजी से पूरा किया जा रहा है। आयोग ने इसके लिए 21 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया था। शुरुआत में आवेदन कम आने के कारण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 27 अगस्त 2026 कर दी गई थी। इसकी लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को लखनऊ के दो केंद्रों पर कराई गई थी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 813 अभ्यर्थियों में से 722 शामिल हुए थे, जिसमें 88.81 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी। 26 सितंबर को लिखित परीक्षा हुई थी लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने 26 सितंबर को अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं। विषय विशेषज्ञों से आपत्तियों का निस्तारण कराने और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद साक्षात्कार के लिए अर्ह 389 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया था। फिर इसके साक्षात्कार-पत्र 14 अक्टूबर से डाउनलोड किए जा रहे हैं। विज्ञापन जारी होने के महज कुछ ही महीनों के भीतर परीक्षा संपन्न कराकर अब इंटरव्यू शुरू करवाए जा रहे हैं, जिसे देखते हुए यह आसार जताया जा रहा है कि नवंबर में इसका अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User