गोरखपुर होकर चलेंगी 8 और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें:त्योहार बाद घर लौटने वालों के लिए राहत; जानें रूट और टाइमिंग
गोरखपुर में छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 16 और 17 नवंबर को चलेगी। छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित स्पेशल 16 और 17 नवंबर को, लुधियाना-सहरसा-लुधियाना आरक्षित स्पेशल 15 और 17 नवंबर को, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 15 और 17 नवंबर को तथा हडपसर (पुणे)-गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 16 और 18 नवंबर को संचालित होगी। इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर को और रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को एक तरफ की यात्रा के लिए चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली, मुंबई, पुणे, पंजाब, बिहार और पूर्वोत्तर के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के कोच लगाए हैं, जिससे यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिल सकेगा। गोरखपुर-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 05065 गोरखपुर-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को गोरखपुर से रात 8 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05066 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 17 नवंबर को दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 6 स्लीपर, 7 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। छपरा से आनंद विहार के बीच भी चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 05063 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को छपरा से रात 9 बजे रवाना होगी। यह सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज होते हुए रात 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए सुबह 16:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05064 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल 17 नवंबर को रात 8:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड और थावे होते हुए शाम 3:50 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 18 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। लुधियाना-सहरसा आरक्षित स्पेशल से भी मिलेगी सुविधा ट्रेन नंबर 04644 लुधियाना-सहरसा आरक्षित स्पेशल 15 नवंबर को रात 8:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04643 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। यह छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 11 जनरल, 6 स्लीपर, 1 थर्ड एसी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। मुंबई और पुणे के यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 01041 स्पेशल 15 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ होते हुए 17 नवंबर की सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01042 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 9 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। वहीं, पुणे के हडपसर से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 01457 स्पेशल 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। यह दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए 18 नवंबर की सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01458 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 8, पेंट्रीकार का एक और एलएसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 05748 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को शाम 4:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी। यह किशनगंज, बारसोई, कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए 17 नवंबर को सुबह 9:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए 18 नवंबर को रात 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20, एसएलआरडी का एक और सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन एक तरफ की यात्रा के लिए संचालित होगी। रक्सौल से प्रतापनगर के लिए भी स्पेशल ट्रेन ट्रेन नंबर 05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से रवाना होगी। यह सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार और कप्तानगंज होते हुए शाम 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद और गोधरा होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन भी एक तरफ की यात्रा के लिए चलाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)