गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का समय बदला:नई समय-सारिणी 1 नवंबर से लागू; पीलीभीत से वापसी ट्रेन शाम 6:05 बजे रवाना होगी
रेलवे प्रशासन ने 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी रविवार, 1 नवंबर से लागू होगी। रेलवे ने शनिवार शाम 4 बजे इसकी जानकारी जारी की। नई समय-सारिणी के अनुसार, गोरखपुर से आने वाली ट्रेन सुबह 10:43 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में इज्जतनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन शाम 6:05 बजे पीलीभीत से रवाना होगी। गोरखपुर से रात 9 बजे चलेगी ट्रेन 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस रोज रात 9 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह मानीराम से रात 9:20 बजे, पीपीगंज से 9:35 बजे, कैम्पियरगंज से 9:50 बजे, आनंद नगर से 10:05 बजे, बृजमनगंज से 10:20 बजे, सिद्धार्थनगर से 10:46 बजे, बढ़नी से 11:25 बजे और पचपेड़वा से 11:42 बजे गुजरेगी। अगले दिन ट्रेन गोंडा से रात 1:40 बजे, बाराबंकी से 3:40 बजे, सीतापुर से सुबह 6:31 बजे, लखीमपुर से 7:20 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 7:48 बजे, मैलानी से 8:45 बजे और पूरनपुर से 9:43 बजे गुजरेगी। इसके बाद पीलीभीत से सुबह 10:43 बजे रवाना होगी। भोजीपुरा से 11:17 बजे चलकर सुबह 11:35 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। इज्जतनगर से शाम 5 बजे होगी वापसी 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस रोज शाम 5 बजे इज्जतनगर से रवाना होगी। यह भोजीपुरा से शाम 5:20 बजे और पीलीभीत से 6:05 बजे चलेगी। इसके बाद पूरनपुर से शाम 7:22 बजे, मैलानी से रात 8:10 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 8:30 बजे और लखीमपुर से रात 9 बजे गुजरेगी। अगले दिन ट्रेन गोंडा से रात 2:30 बजे, बलरामपुर से 3:14 बजे, बढ़नी से 4:30 बजे, सिद्धार्थनगर से सुबह 5:12 बजे और आनंद नगर से 6 बजे रवाना होगी। पीपीगंज से सुबह 6:27 बजे और मानीराम से 6:40 बजे चलकर सुबह 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन के आने और जाने का समय जरूर देख लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)