गोरखपुर के कॉलेज में सम्मान समारोह:शिक्षकों के योगदान को किया याद, 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्का
गोरखपुर के नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मुख्य सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चार सेवानिवृत्त शिक्षकों और तीन शिक्षण संस्थानों के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों का गुलदस्ता और उत्तरीय भेंटकर स्वागत किया। सोसाइटी के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय में नौकरी नहीं करता, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों का निर्माण करता है। संयुक्त सचिव शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक अपने शिष्यों को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, भास्कर त्रिपाठी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव और बालेंदु ओझा को उपहार व श्रीमद्भगवद्गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। एमजी इंटर कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज और रामनारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज के 40 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, पुस्तक और प्रशस्ति पत्र दिए गए। आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)