भतीजे ने दोस्त संग मिलकर की थी चाचा की हत्या:कमरे में मिला था करोड़पति साधु का खून से लथपथ शव

Sep 26, 2026 - 10:25
0
भतीजे ने दोस्त संग मिलकर की थी चाचा की हत्या:कमरे में मिला था करोड़पति साधु का खून से लथपथ शव
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में साधु की उसके भतीजे ने अपने दोस्त संग मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद व जमीन के लिए चाचा की हत्या की। गांव सहाई निवासी सौरभ सोलंकी ने बताया कि उनके चाचा गांव के बाहर प्लाट पर बने एक कमरे में रहते थे। उन्होंने संन्यास ले लिया था और साधु बन गए थे। हर दिन वो सुबह अपनी गाय को चारा डालने के लिए आते थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जब वो नहीं आए तो उन्हें देखने प्लॉट पर आया। कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। फोन किया तो मोबाइल की घंटी की आवाज कमरे से आई। उन्होंने कमरा खोला तो देखा अंदर चाचा की लाश पड़ी हुई है। सिर पर चोट के निशान हैं। शरीर पर भी निशान हैं। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। ऐसा लग रहा है कि सिर को कूच कर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे दुष्यंत से पूछताछ में पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लगा। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ पर उसने जुर्म कबूल लिया। उसने अपने दोस्त शिवा के साथ मिलकर चाचा की बट्‌टे से सिर पर प्रहार कर हत्या की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User