नई दिल्ली स्थित स्कूल में हनुमान चालीसा पाठ:चित्रकूट के आचार्य का हुआ स्वागत, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
नई दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित कमल पब्लिक स्कूल में 11 करोड़ श्रीहनुमान चालीसा पाठानुष्ठान महाभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामानन्द मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास महाराज का विद्यालय निदेशक वेद टंडन ने स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अध्यात्म, तर्क और जीवन मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे। महाराज ने श्रद्धा और तर्क के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख दी। छात्रा मरियम ने पूरी हनुमान चालीसा कंठस्थ सुनाई। उसने कहा कि इसके पाठ से मन को शांति और शक्ति मिलती है। छात्र सिद्धांत सिंह ने कहा कि हनुमानजी के चरित्र से संकल्प लेकर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। अंत में विद्यार्थियों ने प्रतिदिन पाठ करने, पर्यावरण संरक्षण, अभिभावकों के सम्मान और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)