मेरठ के कॉलेज में कला कार्यशाला:छात्राओं ने बनाए मुखौटे तथा मूर्तियां, रंगों और डिजाइनों से सजाई टेबल
मेरठ के सरधना स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित 15 दिवसीय कला कार्यशाला में छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक गतिविधियों में भाग लिया। ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने टेबल पेंटिंग, मुखौटे और मूर्तियां बनाईं। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन और असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री शबाहत के संरक्षण में किया गया। छात्राओं ने एक साधारण टेबल को रंगों, पारंपरिक लोककला से प्रेरित आकृतियों, पक्षियों और ज्यामितीय डिजाइनों से सजाकर कलाकृति का रूप दिया। टेबल पर रंगों के संयोजन और सजावटी चित्रांकन के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)