वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

Oct 28, 2026 - 19:24
0
वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और मौके पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। खबर अपडेट की जा रही…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User