अम्बेडकरनगर में 5500 कर्मचारी संभालेंगे जनगणना-2027 की जिम्मेदारी:126 बैचों में पर्यवेक्षकों को दी जा रही है ट्रेनिंग, 16 नवंबर से स्व-गणना
अंबेडकरनगर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 27 अक्टूबर से शुरू हो गया है। करीब 5500 कार्मिकों को 126 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। बुधवार को अकबरपुर, आलापुर और जलालपुर तहसीलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका जनगणना के दूसरे चरण में आम नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इस सुविधा के माध्यम से लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इस दौरान परिवारों से निर्धारित जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का कार्य होगा। इस चरण में दर्ज विवरणों की जांच और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा। सही जानकारी देने की अपील प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया जा रहा है। प्रशासन ने जनपदवासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने लोगों से स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने और प्रगणकों के घर पहुंचने पर सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)