गोरखपुर में बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत:सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज 25 % तक बढ़ें, डॉक्टर बोले- सावधानी जरुरी
गोरखपुर में ठंड की शुरूआत और बदलते मौसम का असर लोगाें की सेहत पर पड़ रहा है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और उल्टी- दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डाॅ. बीके सुमन ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक पेशेंट पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे और बड़े हर उम्र के लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि ऐसे समय में सेहत के प्रति छोटी- छोटी बातों की सावधानी बहुत जरुरी होती है। जिसका ध्यान रखने पर वायरल फीवर और बिमारियों से बचा जा सकता है। इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती- डॉ. बीके सुमन
डॉ. बीके सुमन ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर की इम्युनिटी थोड़ी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेते हैं। डॉ. सुमन के मुताबिक, इस बीमारी की चपेट में किसी एक खास उम्र के लोग नहीं हैं, बल्कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से वे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा सुबह और शाम को होने वाली हल्की ठंड को नजरअंदाज करना भी बीमारी की मुख्य वजह बन रहा है। हवाओं के सीधा संपर्क में आने से बढ़ रही समस्या
उन्हाेंने बताया कि ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से सर्दी, जुकाम, गले में इन्फेक्शन और लगातार खांसी की समस्या। वहीं बदलते मौसम में दूषित पानी और बासी खाना खाने से पेट की बीमारियां भी सामने आ रहीं हैं। जिसमें उल्टी- दस्त और पेट दर्द शामिल है। इसके अलावा वायरल फीवर के कारण शरीर में सुस्ती, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत भी देखने को मिल रही है। इस मौसम में कैसे रखें अपना ख्याल जिला अस्पताल के डॉ. बीके सुमन ने बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है- पहनावे में न करें लापरवाही
सुबह और देर शाम को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। खासकर बाइक चलाते समय सीने और कान को ढककर रखें, ताकि ठंडी हवा सीधे शरीर में न लगे। रात में न चलाएं AC- पंखा
डाॅक्टर का कहना है कि ऐसे मौसम में रात में टेंप्रेचर काफी ज्यादा डाउन होता है। इसलिए सोते समय एसी- पंखा चलाने से बचे। साथ ही शरीर पर चादर या कंबल जरूर डालकर सोएं। खान-पान का रखें विशेष ध्यान
इस मौसम में बाहर का खुला, तला-भुना या बासी खाना खाने से परहेज करें। पानी को हमेशा उबालकर या साफ करके पिएं। ठंडा पानी या फ्रिज में रखी चीजें खाने-पीने से बचें, इससे गला खराब होने और पेट की समस्या का खतरा रहता है। दूषित पानी पीने से बचें। ताकि पेट की समस्या न हो। बच्चों और बुजुर्गों की करें देखभाल
घर के बुजुर्गों और छोटे बच्चों को तड़के और देर रात की ठंडी हवा से बचाएं। अगर बच्चे को हल्का सा भी जुकाम या बुखार हो, तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, मनगढ़ंत दवाइयां न दें। खुद से न लें दवाएं
अक्सर लोग थोड़ी सी सर्दी या दस्त होने पर मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं खरीदकर खा लेते हैं। डॉ. बीके सुमन ने साफ कहा है कि बिना डॉक्टरी सलाह के दवा लेना नुकसानदेह हो सकता है। कोई भी लक्षण दिखने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल या योग्य डॉक्टर से ही परामर्श लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)