गोरखपुर होकर चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेन:बिहार, दिल्ली और पंजाब जाने वालों को राहत

Nov 05, 2026 - 06:22
0
गोरखपुर होकर चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेन:बिहार, दिल्ली और पंजाब जाने वालों को राहत
दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन गोरखपुर होकर दो फेरे लगाएगी। वहीं, सरहिंद से सहरसा के बीच चलने वाली अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन भी गोरखपुर होकर तीन फेरे लगाएगी। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ट्रेन 21 और 28 नवंबर को मुजफ्फरपुर से चलेगी, जबकि वापसी में 22 और 29 नवंबर को आनंद विहार से रवाना होगी। दूसरी ओर, सरहिंद-सहरसा ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को सरहिंद से तथा 6, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से गोरखपुर के रास्ते बिहार, दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मुजफ्फरपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी ट्रेन 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार विशेष ट्रेन 21 और 28 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर और बगहा होते हुए दोपहर 3 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष ट्रेन 22 और 29 नवंबर को सुबह 7 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ होते हुए शाम 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 22 कोच के साथ चलेगी मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज कोच, एक दिव्यांगजन के लिए कोच, चार जनरल, छह स्लीपर और 10 एसी थर्ड क्लास कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को स्लीपर और एसी में सफर के लिए ज्यादा सीटें मिलेंगी। सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल के तीन फेरे दूसरी ट्रेन 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्योहार विशेष 5, 9 और 12 नवंबर को सरहिंद से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04527 सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 6, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और यमुनानगर जगाधरी होते हुए रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। सभी 17 कोच होंगे अनारक्षित सरहिंद-सहरसा स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 15 जनरल और स्लीपर कोच के साथ दो एसएलआर कोच शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के सभी यात्री कोच अनारक्षित होंगे। इससे त्योहार के दौरान बिना रिजर्वेशन सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User