गोरखपुर में ई-रिक्शा में महिला की चेन उड़ाई:बेटी के जन्मदिन पर खिलौना खरीदने जा रही थी, 4 महिलाओं ने की वारदात
गोरखपुर में बेटी के जन्मदिन पर खिलौना खरीदने निकली महिला ई-रिक्शा में बैठी 4 युवतियों के हाथों ठगी का शिकार हो गई। आरोप है कि चारों ने ई-रिक्शा में महिला के पैर दबाने के बहाने उनका ध्यान भटकाया और गले से सोने की चेन निकाल ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। रेती चौक से लौटते समय शास्त्री चौक पर ई-रिक्शा में बैठी चारों युवतियां बलदेव प्लाजा के पास उतर गईं। चेन गायब होने का पता चलने पर महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पति के साथ कैंट और कोतवाली थाने का चक्कर लगाती रहीं। ई-रिक्शा में पैर दबाकर चेन निकाली
दिलेजाकपुर निवासी संजय गुप्ता दुकान पर काम करते हैं। गुरुवार को उनकी बेटी प्रगति का जन्मदिन था। पत्नी पूजा खिलौना खरीदने रेती चौक गई थीं। दोपहर करीब दो बजे खरीदारी के बाद ई-रिक्शा से लौट रही थीं। रास्ते में शास्त्री चौक से चार युवतियां ई-रिक्शा में बैठीं। पूजा के मुताबिक, चारों ने उनका पैर दबाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन निकाल ली। पूजा को घटना का पता तब चला जब चारों युवतियां बलदेव प्लाजा के पास ई-रिक्शा से उतर गईं। गले में चेन नहीं मिलने पर उन्हें अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज में चारों युवतियों के दिखाई देने की बात भी सामने आई है। पूजा का आरोप है कि घटना के बाद वह अपने पति के साथ पहले कैंट और फिर कोतवाली थाने पहुंचीं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)