कोहरे की सफेद चादर में लिपटी रामनगरी:25 मीटर पर सिमटी विजिबिलिटी, मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने के दिए संकेत
रामनगरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सूरज निकलने से पहले ही शहर घने कोहरे की आगोश में समा गया। सड़कों से लेकर हाईवे तक कोहरे की सफेद चादर बिछी नजर आई। सुबह विजिबिलिटी घटकर महज 25 मीटर रह गई। ऐसे में वाहन चालकों को सामने देख पाना भी मुश्किल हो गया। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। सुबह की शुरुआत के साथ छाए कोहरे ने ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं सामान्य गति से चलेंगी। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव शनिवार को अयोध्या का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सामान्य स्तर से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 0.8 किमी प्रति घंटा रही, जबकि बारिश नहीं हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)