गोरखपुर में हार नहीं मानने का संदेश:‘हौसलों की बात, पल्लवी के साथ’ में सामने आ रही संघर्ष की कहानियां
गोरखपुर। मुश्किलों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही असली हौसला है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने की पहल 92.7 बिग एफएम की आरजे पल्लवी कर रही हैं। उनके प्रेरणादायक शो ‘हौसलों की बात, पल्लवी के साथ’ के जरिए श्रोताओं को संघर्ष और सफलता की ऐसी कहानियां सुनाई जा रही हैं, जो हार न मानने की प्रेरणा देती हैं। इस सीरीज में आरजे पल्लवी उन लोगों के अनुभव सामने लाती हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों, असफलताओं और चुनौतियों का सामना कर अपनी अलग पहचान बनाई। इन कहानियों के माध्यम से श्रोताओं को अपने सपनों के लिए लगातार प्रयास करते रहने का संदेश दिया जाता है। शो का उद्देश्य यह बताना है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हिम्मत, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का रास्ता खोजा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)