दो क्रिकेटरों का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन:अलीगढ़ के महुआ खेड़ा मैदान के हैं दोनों खिलाड़ी, रिंकू सिंह ने दी बधाई

Nov 09, 2026 - 19:24
0
दो क्रिकेटरों का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन:अलीगढ़ के महुआ खेड़ा मैदान के हैं दोनों खिलाड़ी, रिंकू सिंह ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के होमग्राउंड मऊआखेड़ा मैदान पर क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले दो खिलाड़ियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के अर्नव बिलोटिया और आयुष्मान यादव का यूपीसीए की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है। दोनों के चयन से जिले के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। मऊआखेड़ा मैदान के संचालक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। उनकी इस उपलब्धि पर क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भी बधाई दी और आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल और सचिव फहद अली ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह फकीरा, मैनेजर सोनू लेफ्टी, हेड कोच नितिन धवन और कोच मनीष रावत व दीपक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए यूपीसीए में शानदार प्रदर्शन करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User