गोरखपुर में पदयात्रा के चलते कल रहेगा डायवर्जन:बदले रास्तों से निकलेंगे वाहन, DDU और गोरखपुर क्लब में पार्किंग
गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम और पदयात्रा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाले जाएंगे। एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन
- टीपी नगर से टीडीएम अहलादपुर होकर बेतियाहाता जाने वाले व्यावसायिक वाहन रुस्तमपुर और पैडलेगंज होकर जाएंगे।
- शास्त्री चौराहे से कचहरी चौराहे की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें अंबेडकर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- घोष कंपनी से टाउनहॉल जाने वाले वाहन शास्त्री चौराहे की ओर जाएंगे।
- अग्रसेन तिराहे से टाउनहॉल जाने वाले वाहन जुबली तिराहा और बक्शीपुर होकर जाएंगे।
- विजय चौराहे से गणेश चौराहे जाने वाले वाहन सुमेर सागर की ओर डायवर्ट होंगे।
- सिटी मॉल तिराहे से गणेश चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें कार्मल गली रोड से भेजा जाएगा।
- आयकर भवन तिराहे से हरिओमनगर तिराहे जाने वाले वाहन पुराने आरटीओ तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे।
- अंबेडकर चौराहे से तमकुही तिराहे जाने वाले वाहन छात्रसंघ चौराहा और रुस्तमपुर होकर जाएंगे।
- असुरन चौराहे से काली मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें कौवाबाग, रेलवे अंडरपास और मोहद्दीपुर होकर भेजा जाएगा।
- ऑटो और ई-रिक्शा धर्मशाला अंडरपास से जाएंगे।
- हड्डी माई तिराहे से टाउनहॉल जाने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे होकर जाएंगे।
- पुलिस लाइन तिराहे से काली मंदिर तिराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें रोडवेज तिराहे से भेजा जाएगा।
- यातायात तिराहे से पुलिस लाइन जाने वाले वाहन महाराणा प्रताप मूर्ति तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे। डीडीयू समेत अन्य जगहों पर पार्किंग व्यवस्था
नौसड़ से फलमंडी मार्ग पर दोपहर 12 से दो बजे तक खुलने वाली नो-इंट्री चार नवंबर को नहीं खुलेगी। महेवा मंडी और बरगदवां की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी दोपहर की नो-इंट्री बंद रहेगी। यह प्रतिबंध रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग विश्वविद्यालय मैदान के अंदर होगी। कारों के लिए गोरखपुर क्लब, नेपाल क्लब, पुलिस कार्यालय, विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के बगल का खाली मैदान, कचहरी क्लब और मल्टीलेवल पार्किंग निर्धारित की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग हरिओमनगर चौराहे के पास पीएनबी बैंक के बगल वाली गली में होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)