अलीगढ़ में नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी:7 महीने पहले हुई थी शादी, ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा

Nov 03, 2026 - 19:38
0
अलीगढ़ में नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी:7 महीने पहले हुई थी शादी, ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के भकरौला गांव में मंगलवार दोपहर 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और कोई हलचल नहीं होने पर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है। उसके पिता चंद्रपाल सिंह जाटव ने करीब सात महीने पहले उसकी शादी अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव क्षेत्र की कोयला वाली गली निवासी राजू पासवान के बेटे आकाश से की थी। शादी के बाद सोनम अपने ससुराल में रह रही थी। घर में अकेली थी सोनम मंगलवार दोपहर सोनम घर पर थी। इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मडराक थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User