गोरखपुर में वीर सेनानी को श्रद्धांजलि:अनिल कुमार गुप्त बोले- बाबूजी ने निडरता से आवाज उठाना सिखाया
गोरखपुर में भारत नेपाल मैत्री समाज और वीर सेनानी कल्याण संस्थान की ओर से कुनराघाट तिराहा स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष भारत नेपाल मैत्री समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व. मोहनलाल गुप्त को 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद किया। भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि बाबूजी ने निडरता के साथ जनहित के मुद्दों पर ईमानदारी से संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े फर्जी पासपोर्ट के मामले से लेकर सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से तालाबों को पाटकर बेचने जैसे मुद्दों पर उन्होंने आवाज उठाई। कार्यक्रम में वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही, अबुलहसन अंसारी, समाज के उपाध्यक्ष बनवारी लाल खेमका, कमल किशोर गुप्त सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और समाज के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)