ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण रोकने के कदम तेज किए:सीईओ ने विभागों को सफाई, पानी छिड़कने और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के निर्देश दिए

Nov 20, 2026 - 18:01
0
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण रोकने के कदम तेज किए:सीईओ ने विभागों को सफाई, पानी छिड़कने और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के निर्देश दिए
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए कदम तेज कर दिए हैं। सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने और जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल मौजूद थीं। डॉ. सिंह ने सड़कों के किनारे कच्चे हिस्सों पर घास लगाने को कहा, ताकि धूल न उड़े। उन्होंने मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से दिन और रात, दो शिफ्टों में सड़कों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण के लिहाज से पहचाने गए सभी हॉटस्पॉट पर रोकथाम के उपाय करने को कहा। एसीईओ, महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधकों को नियमित रूप से मौके पर जाने के निर्देश दिए। जरूरत के मुताबिक एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर की संख्या बढ़ाने को भी कहा। सीईओ ने तय कूड़ा संकलन केंद्रों से नियमित कूड़ा उठाने और निर्माण स्थलों पर सामग्री ढककर रखने के निर्देश दिए। प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी देने के लिए आरडब्ल्यूए, अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के कार्यालयों और सामुदायिक केंद्रों के नोटिस बोर्ड पर पर्चे लगाने को कहा। बल्क वेस्ट जेनरेटरों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एनजीओ के जरिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में ई-चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और सर्दियों में लकड़ी के अलाव की जगह इलेक्ट्रिक हीटर इस्तेमाल करने को कहा। डॉ. सिंह ने हॉर्टिकल्चर वेस्ट जलाने के बजाय उससे वर्मी कंपोस्ट बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर या दूसरे कचरे में आग लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन केवल सर्दियों में नहीं, बल्कि हर समय करना जरूरी है। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User