ग्रीन पार्क में सद्भावना कप 2026:7-ए-साइड प्रारूप में हुई प्रतियोगिता, 12 टीमों ने लिया हिस्सा

Oct 26, 2026 - 07:47
0
ग्रीन पार्क में सद्भावना कप 2026:7-ए-साइड प्रारूप में हुई प्रतियोगिता, 12 टीमों ने लिया हिस्सा
कानपुर के ग्रीन पार्क फुटबॉल ग्राउंड में स्वर्गीय दिनेश कुमार और स्वर्गीय कालीचरण की स्मृति में सद्भावना कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 7-ए-साइड प्रारूप में हुई प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ कानपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने किया। फाइनल मुकाबला XL और रॉयल A टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में XL ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल A को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। XL के अमन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन में चंदन सिंह, मुकेश सब्बरवाल (जिला खेल अधिकारी, उन्नाव), निहाल अहमद, माजिद, सुधाकर यादव और राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी राकेश वर्मा का सहयोग रहा। जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कानपुर के सचिव अजीत सिंह भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User