मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों की शादी:34 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़ों का रीति-रिवाज से हुआ विवाह

Oct 25, 2026 - 14:12
0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों की शादी:34 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़ों का रीति-रिवाज से हुआ विवाह
बागपत के खेकड़ा ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 70 जोड़ों की शादी हुई। इनमें 34 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। अधिकारियों ने इस आयोजन के लिए अच्छी व्यवस्था की थी। सुबह 10 बजे से जोड़े पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक सभी विवाह संपन्न हो गए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, खाने और बैठने के इंतजाम किए गए थे। मौलवी और ब्राह्मणों ने दोनों धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार शादियां कराईं। सरकार से मिली मदद नवविवाहित सावन और सोहेल ने बताया कि यह एक अच्छा आयोजन था। उन्हें सरकार से मिली नकदी और सामान भी ठीक से मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की तारीफ की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खुशी-खुशी शादी करने का मौका मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User