रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, खंड विकास अधिकारी पर FIR:सीओ पटियाली को सौंपी जांच, कर्मचारी से पैसे मांगते दिखे अधिकारी
कासगंज में खंड विकास अधिकारी (BDO) संजीव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रिश्वत मांगने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच सीओ पटियाली अमित कुमार को सौंपी है। FIR शनिवार को जिला विकास अधिकारी (DDO) सुभाष चंद्र की शिकायत पर पटियाली थाने में दर्ज हुई। वीडियो में कथित तौर पर BDO संजीव कुमार अपने कर्मचारी से पैसे मांगते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में अधिकारी कर्मचारी से पूरी रकम देने, नोट करने और विरोध न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस करेगी मामले की जांच शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी का यह काम सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार और कर्मचारी पर गलत दबाव बनाने से जुड़ा है। पुलिस अब वीडियो और आरोपों की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)