एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई:तीसरे दिन देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई रोमांचक मुकाबले हुए

Oct 24, 2026 - 20:42
0
एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई:तीसरे दिन देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई रोमांचक मुकाबले हुए
मुरादाबाद के ब्रास सिटी जिमखाना में एचएस चड्ढा मेमोरियल की ओर से एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट चल रहा है। तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी शाम पांच बजे ब्रास सिटी जिमखाना के टेनिस कोर्ट पर हुई। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल और चड्ढा ग्रुप के चेयरमैन गुरजीत सिंह चड्ढा ने किया। गुरजीत सिंह चड्ढा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मेरठ से अमित संगत, पीयूष दुग्गल और राकेश कोहली मौजूद रहे। मुरादाबाद से करनवीर सिंह, अनुराग अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चड्ढा और मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें सचिव इंद्रजीत सिंह रस्तोगी, राजीव बजाज, बंटी तलान और सनत प्रमुख थे। तीसरे दिन महिला 50 वर्ष आयु वर्ग में मीनाक्षी श्रीनिवासन ने जीत दर्ज की। पुरुष 70 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ के अजय उपाध्याय ने राजेंद्र यादव को 6-0, 6-0 से हराया। पुरुष 60 वर्ष आयु वर्ग में दिन सिंह साही ने परमेश्वर नाथ त्रिपाठी को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। दिल्ली के आदित्य खन्ना ने अभिषेक कुमार को भी 6-0, 6-0 से पराजित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User