गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

Nov 03, 2026 - 08:40
0
गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। धामूपुर घरवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे सूचना मिलने पर नंदगंज पुलिस धामूपुर घरवा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध को रोककर जांच करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। छह मुकदमों में था वांछित घायल की पहचान चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के लखईपुर अवंती निवासी ओसियर बिंद (35) पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह चंदौली और गाजीपुर में दर्ज छह मुकदमों में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दोनों जिलों में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और पशु क्रूरता से जुड़े मामले शामिल हैं। तमंचा और कारतूस बरामद एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User