सरोजनी नगर में 4 नवंबर से चैरिटेबल क्लिनिक:निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिलेगी नियमित चिकित्सकीय परामर्श

Nov 03, 2026 - 08:57
0
सरोजनी नगर में 4 नवंबर से चैरिटेबल क्लिनिक:निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिलेगी नियमित चिकित्सकीय परामर्श
लखनऊ के सरोजनी नगर और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शर्मिला निसारपुरी मेमोरियल चैरिटेबल क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। चार नवंबर से सरोजनी नगर सैनिक सोसाइटी में क्लिनिक का संचालन शुरू होगा। यहां प्रतिदिन एक योग्य एमबीबीएस डॉक्टर मरीजों को परामर्श देने के साथ आपातकालीन दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। शुभारंभ के अवसर पर चार नवंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसका आयोजन सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, आलमबाग के सहयोग से होगा। शिविर में चार से पांच चिकित्सा पेशेवर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User