संतकबीरनगर में रंग-बिरंगी झालरों और एलईडी लाइटों की बढ़ी मांग:घरों-दुकानों को सजाने के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे लोग

Nov 03, 2026 - 08:40
0
संतकबीरनगर में रंग-बिरंगी झालरों और एलईडी लाइटों की बढ़ी मांग:घरों-दुकानों को सजाने के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे लोग
संतकबीरनगर में दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों और दुकानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के गोलाबाजार और बैंक चौराहे पर दुकानदारों ने बिजली से जलने वाली झालरों और अलग-अलग डिजाइन की लाइटों से दुकानें सजा रखी हैं। इनकी चमक से बाजार की रौनक बढ़ गई है। हर बजट के लिए उपलब्ध हैं लाइटें दीपावली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार में छोटी-बड़ी झालरों के साथ रंग बदलने वाली एलईडी लाइटें, पर्दे जैसी लाइटें और आकर्षक डिजाइन वाली सजावटी लाइटें उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने पर बढ़ेगी बिक्री दुकानदार रामू, मनीष, अभिजीत और चंदू के मुताबिक, त्योहार नजदीक आने के साथ झालरों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर अलग-अलग रंगों और डिजाइन की लाइटें रखी गई हैं। कम कीमत वाली झालरों से लेकर महंगी और आकर्षक लाइटों तक के विकल्प मौजूद हैं। घर और प्रतिष्ठान सजाने की तैयारी बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग घरों के मुख्य दरवाजे, छत, बालकनी और आंगन को सजाने के लिए झालरें पसंद कर रहे हैं। वहीं, दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने की तैयारी में जुटे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने और झालरों व सजावटी लाइटों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User