हापुड़ में 6 बीएलओ का दो महीने का वेतन रोका:मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथों से गायब मिले कर्मचारी

Nov 29, 2026 - 13:13
0
हापुड़ में 6 बीएलओ का दो महीने का वेतन रोका:मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथों से गायब मिले कर्मचारी
हापुड़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के लिए रविवार को 1101 बूथों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने मतदाता सूची से जुड़े काम किए। लापरवाही मिलने पर 6 बीएलओ का नवंबर और दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को डीएम कविता मीना, एडीएम वेदप्रकाश मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति देखी। अधिकारियों ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, सूची में संशोधन और अन्य संबंधित कामों की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक काम करने और तय समय में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इन 6 बीएलओ का रोका गया वेतन आवंटित मतदान केंद्रों पर मौजूद नहीं रहने और निर्देशों के बावजूद जिम्मेदारी नहीं निभाने पर छह बीएलओ का नवंबर और दिसंबर 2026 का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 43 की जूली और बूथ नंबर 61 के अमित कुमार पर कार्रवाई की गई है। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 227 की खुशबू पाण्डेय और बूथ नंबर 286 की बबीता रानी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 84 के सुमित यादव और बूथ नंबर 193 के फिरोज पर भी कार्रवाई की गई है। डीएम कविता मीना ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User