देवरिया के 2,770 बूथों पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ:4 जनवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होगी
देवरिया जिले के सभी 2,770 मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए अभियान चलाया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुबह 10 बजे से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) बूथों पर मौजूद रहे। नागरिकों ने नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, अपात्र नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में बदलाव के लिए फॉर्म-8 जमा किए। शहर के कुछ इंटर कॉलेजों में नवोदय विद्यालय की परीक्षा होने से बीएलओ को परेशानी हुई। रामनाथ देवरिया स्थित इंदिरा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 300, 301, 303, 304 और 305 पर दोपहर करीब 1:30 बजे तक फॉर्म-6 के पांच और फॉर्म-8 का एक आवेदन मिला। राघव नगर के बूथ नंबर 242 पर भी करीब आधा दर्जन लोगों ने आवेदन जमा किए। डीएम ने बूथों का जायजा लिया और बीएलओ से मिले आवेदनों की स्थिति, बीएलओ ऐप की प्रगति, ईपीआईसी और जेंडर रेशियो की समीक्षा की। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और सूची से छूटे पात्र नागरिकों के आवेदन प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। संशोधन के आवेदनों का तय समय में निपटारा करने को भी कहा। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 21,20,171 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। देवरिया जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या…..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)