पेड़ गिरने से टूटा बिजली पोल बच्ची पर गिरा, मौत:शाहजहांपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरा पेड़, दो खंभों के नीचे 2 घंटे दबी रही मासूम

Nov 02, 2026 - 11:41
0
पेड़ गिरने से टूटा बिजली पोल बच्ची पर गिरा, मौत:शाहजहांपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरा पेड़, दो खंभों के नीचे 2 घंटे दबी रही मासूम
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से डबल पोल के दोनों खंभे टूटकर घर लौट रही 6 साल की प्रतीक्षा के ऊपर गिर गए। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उसकी दादी और 7 साल के चचेरे भाई के सामने हुआ। दोनों बाल-बाल बच गए। बताया गया कि सुबह करीब 4 बजे एक बगीचे में ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था। इसी दौरान काटा गया आम का पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इससे सुरेश त्रिवेदी के खेत में लगा डबल पोल टूट गया। करीब तीन घंटे बाद सुबह 7 बजे प्रतीक्षा दादी माया देवी और चचेरे भाई नितिन के साथ खेत से लौट रही थी, तभी दोनों खंभे उसके ऊपर गिर गए। करंट के डर से बच्ची के पास नहीं जा सके लोग खंभों के नीचे दबने के बाद प्रतीक्षा को बचाने के लिए दादी और ग्रामीण आगे नहीं बढ़ सके। बिजली के खंभों में करंट होने के कारण कोई बच्ची के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना पर बिजली विभाग ने लाइन बंद की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को खंभों के नीचे से निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो घंटे तक खंभों के नीचे दबी रही बच्ची प्रतीक्षा करीब दो घंटे तक खंभों के नीचे दबी रही। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची मनोज कुमार मौर्य की बेटी थी और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मजदूरों के साथ भागा ठेकेदार ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ कटवा रहा ठेकेदार हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन बाइक मौके पर छोड़कर मजदूरों के साथ भाग गया। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने किया हंगामा, शव उठाने से इनकार हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। मृतका के बाबा नरवीर मौर्य ने शव उठाने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। काफी देर बाद परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User