हाथरस में युवक की मौत के मामले में नया खुलासा:सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार
हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सिखरा गांव में रविवार देर शाम एक 32 साल के युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला था। अब इस मामले में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। मृतक के भाई देशदीपक का आरोप है कि पत्नी से परेशान होकर उसके भाई पुष्पेंद्र ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 32 साल का पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद शामली के सिखरा का रहने वाला था और एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 4 नवंबर को गांव आया था और दो दिन पहले घर से गायब हो गया था। इसके बाद रविवार देर शाम उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला था। पुष्पेंद्र की नहीं थी कोई संतान पुष्पेंद्र की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसकी ससुराल आगरा के टेढ़ी बगिया में थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पुष्पेंद्र के भाई के मुताबिक, उसके और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी काफी समय से उससे अलग रह रही थी। उसके भाई ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके घर वाले पुष्पेंद्र को धमकी देते थे और परेशान करते थे। इसकी वजह से उसका भाई काफी परेशान था और इसी कारण उसने आत्महत्या की है। प्रेमी के साथ मिलकर मरवाना चाहती है मुझे इस मामले में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। इस कथित सुसाइड नोट में पुष्पेंद्र ने पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। यह सुसाइड नोट कोतवाली प्रभारी सहपऊ के नाम लिखा गया है। इसमें लिखा है कि पत्नी अपने कथित प्रेमी सुखबीर के साथ मिलकर पुष्पेंद्र को मरवाना चाहती है। इसमें पत्नी और उसके घर वालों को अपनी मौत की वजह बताया गया है। सुसाइड नोट में पुष्पेंद्र ने अपने भाई और भाभी को परेशान न करने की बात भी लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)