शिवसेना शिंदे गुट ने मेजा से रुचि-तिवारी को प्रत्याशी बनाया:कैप्टन अभिजीत अडसुल ने किया ऐलान; संगठन मजबूत करने का दावा

Nov 21, 2026 - 18:54
0
शिवसेना शिंदे गुट ने मेजा से रुचि-तिवारी को प्रत्याशी बनाया:कैप्टन अभिजीत अडसुल ने किया ऐलान; संगठन मजबूत करने का दावा
प्रयागराज में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रयागराज की मेजा विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज होने लगी है। शिवसेना शिंदे गुट ने मेजा सीट से रुचि अभिषेक तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल ने शनिवार को मेजा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और इसी उद्देश्य से वह प्रयागराज पहुंचे हैं। दरअसल, शनिवार को मेजा के उरुवा स्थित श्री मंडपम गेस्ट हाउस में शिवसेना उत्तर प्रदेश की राज्य सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के संयोजन में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संदेश 'तुलसी की महिमा, सनातन की पहचान, नारी शक्ति से गौरवान्वित हिंदुस्तान' रहा। इसमें शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ आध्यात्मिक जगत की माँ राजलक्ष्मी नंदा और माँ कौशल्या नन्दगिरि समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। मेजा सीट से रुचि तिवारी के नाम का ऐलान कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन को मजबूत करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मेजा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और शिवसैनिक शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने मेजा विधानसभा सीट से रुचि अभिषेक तिवारी को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मेजा की राजनीति में शिवसेना शिंदे गुट की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिले हैं। 7 हजार से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कंबल कार्यक्रम में जनसेवा के तहत 7 हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही इंदुमती आई हॉस्पिटल और यूनाइटेड मेडिसिटी के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई। समारोह में शिवसेना उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी, भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी योगेश शुक्ल, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने नारी शक्ति के सम्मान, सनातन संस्कृति और जरूरतमंदों की सेवा को कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बताया। अब मेजा विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद देखना होगा कि शिवसेना शिंदे गुट आगामी चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन कितनी मजबूत कर पाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User