हल्की हवा ने बढ़ाई ठंड, गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग:रामपुर में ठंड से बचने के लिए महिलाओं ने जलाया अलाव

Nov 17, 2026 - 08:04
0
हल्की हवा ने बढ़ाई ठंड, गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग:रामपुर में ठंड से बचने के लिए महिलाओं ने जलाया अलाव
रामपुर में बुधवार सुबह पिछले दो दिनों के मुकाबले ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया। जरूरी काम और पढ़ाई के लिए घरों से निकले लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। स्कूली छात्र और नौकरीपेशा लोग गर्म जैकेट पहनकर निकले। रेलवे स्टेशन पर कुछ महिलाओं ने ठंड से बचने के लिए कागज और कचरा इकट्ठा कर आग जलाई और उसके पास बैठकर हाथ सेंके। वहीं बस और रेलवे स्टेशन पर लोग चाय की चुस्कियां लेते दिखाई दिए। हल्की हवा चलने से बढ़ा ठंड का अहसास पिछले दो दिनों से सुबह कोहरे और ठंड का असर अपेक्षाकृत कम था। बुधवार सुबह हल्की हवा चलने और तापमान में गिरावट महसूस होने से सर्दी बढ़ गई। इसके चलते घरों से निकलने वाले लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। रेलवे स्टेशन पर कुछ महिलाओं ने खुद ही आग का इंतजाम किया और उसके पास बैठकर हाथ गर्म किए। बस स्टेशन पर भी लोग चाय पीकर ठंड से राहत लेते दिखे। कॉलेज जाने वाले छात्रों ने पहनी जैकेट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले कासगंज के छात्र नितिन और समीर कुमार ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मुकाबले बुधवार को ठंड ज्यादा है। सुबह हल्की हवा भी चल रही है। ऐसे में कॉलेज जाने के लिए उन्होंने जैकेट पहनी है। उनका कहना था कि सुबह घर से निकलने पर ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। घना कोहरा नहीं, सड़कों पर दृश्यता सामान्य बुधवार सुबह आसमान में हल्की धुंध जरूर दिखाई दी, लेकिन घना कोहरा नहीं था। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता सामान्य रही और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई। सुबह बढ़ी ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़ों, आग और चाय का सहारा लेना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User