लखनऊ होकर तीन रूटों पर कल चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें:सहरसा-अमृतसर, बरौनी-बांद्रा और रक्सौल-प्रतापनगर के बीच होगा संचालन

Nov 17, 2026 - 08:04
0
लखनऊ होकर तीन रूटों पर कल चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें:सहरसा-अमृतसर, बरौनी-बांद्रा और रक्सौल-प्रतापनगर के बीच होगा संचालन
त्योहार खत्म होने के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 18 नवंबर को तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। इनमें सहरसा से अमृतसर, बरौनी से बांद्रा टर्मिनस और रक्सौल से प्रतापनगर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल और स्लीपर कोच लगाए हैं। सहरसा-अमृतसर ट्रेन में जनरल कोच ट्रेन नंबर 05517 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित पूजा स्पेशल 18 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया और गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर सिटी होते हुए रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05518 अमृतसर-सहरसा अनारक्षित पूजा स्पेशल 20 नवंबर को सुबह 4 बजे अमृतसर से चलेगी। यह उसी रूट से होते हुए शाम 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सिर्फ जनरल कोच लगाए जाएंगे। रक्सौल-प्रतापनगर ट्रेन में 10 स्लीपर कोच ट्रेन नंबर 05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को रक्सौल से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। यह सिकटा, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद और गोधरा होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। बरौनी-बांद्रा ट्रेन लखनऊ रात 11:20 बजे पहुंचेगी ट्रेन नंबर 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 8 बजे बरौनी से चलेगी। यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 11:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से ट्रेन कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, विदिशा, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, भेस्तान, वापी और बोरीवली होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User