हरदोई में 50 से अधिक स्कूलों को नोटिस:छात्रवृत्ति सत्यापन में लापरवाही, 26 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति का डाटा पोर्टल पर भेजने का अल्टीमेटम
हरदोई में छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा में स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। कई विद्यालयों ने विद्यार्थियों की ई-केवाईसी पूरी होने के बावजूद उनका डाटा पोर्टल पर फॉरवर्ड नहीं किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने ऐसे 50 से अधिक विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार रात 7:24 बजे डीआईओएस ने इसकी जानकारी दी। 26 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों को लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 26 अक्टूबर तक सत्यापन पूरा कर सभी पात्र विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर भेजने को कहा है। तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक, मान्यता रद्द करने की चेतावनी विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रहने पर संबंधित विद्यालयों को भविष्य में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की सूची से बाहर किया जा सकता है। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीजीआईसी संडीला भी सूची में शामिल नोटिस पाने वाले विद्यालयों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), संडीला भी शामिल है। इसके अलावा आरएन इंटर कॉलेज, मडिया जाफरपुर (बिलग्राम), दुर्गा प्रसाद मेमोरियल हाईस्कूल, पचकोहरा (सुरसा), एसडी जनता इंटर कॉलेज और मां सरस्वती इंटर कॉलेज (शाहाबाद), एसजेएएमएचएसएस और गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल (पिहानी), नारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज (बावन) तथा ओम साईं बालाजी महाराज इंटर कॉलेज (गौसगंज) समेत 50 से अधिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)