बरेली में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस:एसआरएमएस सीईटी के फार्मेसी विभाग ने जुटाए देश-विदेश के विशेषज्ञ

Oct 23, 2026 - 20:47
0
बरेली में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस:एसआरएमएस सीईटी के फार्मेसी विभाग ने जुटाए देश-विदेश के विशेषज्ञ
बरेली में एसआरएमएस सीईटी के फार्मेसी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में दवाओं की खोज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर चर्चा हुई। कांफ्रेंस का विषय ‘फार्मास्युटिकल इनोवेशन और डिजिटल इंटीग्रेशन से वैश्विक स्वास्थ्य में बदलाव’ रहा। इसमें विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक के जरिए दवा अनुसंधान और उपचार की संभावनाओं पर विचार साझा किए। ओमान के मस्कट स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर शाह आलम ने अल्जाइमर रोग की रोकथाम, इसकी जटिलताओं और उपचार की संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने दवाओं की खोज में एआई की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। वहीं, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ज़ीनत इक़बाल ने महिलाओं में प्रजनन संबंधी कैंसर के उपचार के लिए उन्नत नैनो-आधारित औषधीय चिकित्सा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User