20 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने शिवालय मंदिर के पास पकड़ा, बाइक और फोन बरामद
मिर्जापुर के कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन के साथ सोनभद्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक मौजूद हैं। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सोनभद्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार (22) पुत्र लालजी और नीरज कुमार (21) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। दोनों सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के करकी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से हेरोइन के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल पुलिस ने मामले में कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में करनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला समेत कोतवाली देहात की पुलिस टीम शामिल रही
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)