नगवा में ग्राम देवता का वार्षिकोत्सव:श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ
बलिया के ग्राम सभा नगवा में ग्राम देवता श्री आदि देव बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव शुक्रवार देर शाम श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ शुरू हुआ। पंडित अश्विनी कुमार उपाध्याय और पंडित धनंजय उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आदि प्रिंस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाठक पिंटू ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत 23 अक्टूबर से श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू हुआ है। 25 अक्टूबर से अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। वहीं, 26 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और बाल भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात में कमलेश देहाती और बूढ़ा सिंह के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)