जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण:अभिनव, श्रेया रानी, रियांश और जारा बने सर्वश्रेष्ठ जूडोका

Oct 23, 2026 - 20:47
0
जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण:अभिनव, श्रेया रानी, रियांश और जारा बने सर्वश्रेष्ठ जूडोका
सहारनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि मिनी ग्रुप बालक वर्ग में एयर फोर्स स्कूल सरसावा के अभिनव और बालिका वर्ग में लॉर्ड महावीरा की श्रेया रानी सर्वश्रेष्ठ जूडोका चुनी गईं। सब-जूनियर बालक वर्ग में पाइनवुड के रियांश गुप्ता और बालिका वर्ग में लॉर्ड महावीरा की जारा खान ने यह उपलब्धि हासिल की। कैडेट बालक वर्ग में अभय प्रताप सिंह और बालिका वर्ग में स्टेडियम की अकांशी सर्वश्रेष्ठ जूडोका बनीं। समारोह में पंकज बंसल, केके गर्ग, पंकज गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, धीरज जैन और जयश्री अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निर्णायकों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User