हरदोई में बमबारी, घायलों को बचाने पहुंचीं टीमें:3 की मौत और 5 की हालत गंभीर, हवाई हमले के बाद आग बुझाने दौड़ी दमकल

Nov 22, 2026 - 21:13
0
हरदोई में बमबारी, घायलों को बचाने पहुंचीं टीमें:3 की मौत और 5 की हालत गंभीर, हवाई हमले के बाद आग बुझाने दौड़ी दमकल
हरदोई पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार शाम एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। इसमें हवाई हमले और आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। अभ्यास में तीन लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने का दृश्य दिखाया गया। घायलों में पांच गंभीर और सात मामूली रूप से घायल बताए गए। इस दौरान शहर में शाम छह बजे से 6:05 बजे तक बिजली बंद रही। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से यह अभ्यास किया। इसमें करीब 300 कर्मियों और स्वयंसेवकों ने आपात स्थिति से निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। पांच मिनट तक रहा ब्लैकआउट, बजा चेतावनी सायरन अभ्यास शाम छह बजे शुरू हुआ। शाम छह से 6:05 बजे तक ब्लैकआउट रखा गया। इसके तुरंत बाद दो मिनट तक चेतावनी सायरन बजाया गया। फिर हवाई हमले और बमबारी की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। परिसर के एक हिस्से में आग लगने का दृश्य दिखाया गया, जिसके बाद सभी टीमें अलर्ट हो गईं। नागरिकों ने सुरक्षित जगह ली, जबकि अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। राहत और बचाव अभियान चलाया इसके बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, NCC, स्काउट गाइड और आपदा मित्रों की टीमों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। काल्पनिक मृतकों को भी तय प्रक्रिया के तहत घटनास्थल से हटाया गया। डीएम और SP ने बताई मॉक ड्रिल की अहमियत DM राहुल पाण्डेय ने कहा कि ऐसे अभ्यास वास्तविक आपदा के समय विभागों और नागरिकों के अनुभव और तालमेल को परखने में मदद करते हैं। SP अशोक कुमार मीणा ने कहा कि नियमित अभ्यास से आपात स्थिति में कम समय में मदद पहुंचाने की क्षमता बढ़ती है। नागरिक सुरक्षा कोर के उप नियंत्रक और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित तिवारी ने बताया कि अभ्यास में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संगठनों के करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी अजीत कुमार सिंह, ईओ रामेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User