हरदोई में नशे में विवाहिता ने सुसाइड किया:18 साल तक संतान नहीं हुई तो भतीजी को लिया था गोद
हरदोई में शनिवार सुबह 11.30 बजे एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव घर के ऊपरी हिस्से में कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित चांद बेहटा मोहल्ले का है। जानिए पूरा मामला… शिल्पी (ननद) ने बताया कि उनके भाई ओमेंद्र कुमार की शादी 29 फरवरी 2008 को कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के नांदेमऊ गांव निवासी मनोरमा से हुई थी। शादी के 18 साल बाद भी संतान नहीं होने पर दंपती ने अपनी भतीजी अवन्या को गोद ले लिया था। पति लखीमपुर में रसोइये के पद पर पदस्थ हैं ओमेंद्र लखीमपुर के सल्लिया में सिंचाई विभाग में रसोइये के पद पर कार्यरत हैं। इस कारण वह घर पर कम ही रह पाते थे। मनोरमा बेटी अवन्या, सास और ससुर के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक, मनोरमा पिछले कई वर्षों से शराब की आदी थीं। नशे की हालत में वह अपना आपा खो देती थीं। पहले भी कई बार खुद को नुकसान पहुंचा चुकी थीं। एक बार उन्होंने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। इस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। नशे की हालत में मृतक मनोरमा ने विवाद किया था शुक्रवार रात भी मनोरमा ने नशे की हालत में विवाद किया था। इसके बाद बेटी अवन्या अपनी दादी संतोषी के साथ नीचे सोने चली गई। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अवन्या ऊपर नहाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपनी बुआ शिल्पी को बुलाया। शिल्पी ने दरवाजे को धक्का देकर अंदर देखा तो मनोरमा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)