डेढ़ करोड़ की जमीन के लिए दबाव बनाया:पिता की शिकायत पर पत्नी, ससुर और दो सालों समेत छह लोगों पर केस

Nov 07, 2026 - 18:20
0
डेढ़ करोड़ की जमीन के लिए दबाव बनाया:पिता की शिकायत पर पत्नी, ससुर और दो सालों समेत छह लोगों पर केस
बरेली के इज्जतनगर में 22 अक्टूबर को जितेंद्र पटेल ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उनके पिता ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कृषि भूमि अपने नाम कराने के दबाव, मारपीट और धमकियों से परेशान होकर जितेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पत्नी, ससुर और दो सालों समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पिता के मुताबिक, जितेंद्र की शादी 2014 में भुता के अधकटा गांव की उर्मिला पटेल से हुई थी। गांव के पास कॉलोनियां बनने से उनकी कृषि भूमि की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हो गई थी। आरोप है कि उर्मिला अपने पिता वीरपाल और भाइयों मिलन व विमल के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कराने के लिए जितेंद्र पर दबाव बनाती थी। इस बात पर अक्सर विवाद होता था। पिता ने 2017 में एसएसपी से शिकायत करने का दावा भी किया है। पिता की शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद हुआ। अगले दिन उर्मिला स्त्रीधन और मकान बनाने के लिए रखे दो लाख रुपये लेकर बेटे के साथ मायके चली गई। आरोप है कि 20 अक्टूबर की शाम मायके पक्ष के लोगों ने जितेंद्र को गांव के बाहर बुलाया, मारपीट की और जमीन पत्नी के नाम करने की धमकी दी। इसके दो दिन बाद, 22 अक्टूबर की रात जितेंद्र ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 23 अक्टूबर की सुबह उनकी मां ने कमरे में शव देखा। पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने परिवार के साथ हाथापाई की। जितेंद्र की दादी ने 25 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। पिता ने पत्नी उर्मिला, ससुर वीरपाल, साले मिलन और विमल, रिश्तेदार राकेश और धर्मपाल को नामजद किया है। इज्जतनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User